रेकी किस प्रकार कार्य करती है : डॉ. लवीना गुप्ता
रेकी एक आलौकिक शक्ति (Super Natural Power) है। ये शक्ति है तो हम सब के अंदर है लेकिन हम इसको जान या पहचान नहीं पाते। अपने भीतर मौजूद इस शक्ति से अनभिज्ञ ही रहते हैं। किन्तु, कुण्डिलिनी जागरण, (Attunement) उचित मार्गदर्शन और इसके निरंतर अभ्यास से हम इसे जान पाते हैं। इससे दूसरों का और अपना उपचार कर पाते हैं। ये धीरे धीरे हमारी हर समस्या को हल करती चली जाती है। रेकी एक गूढ़ आध्यात्मिक विज्ञान (Deep Spiritual Science) है। जितना हम आगे बढ़ते जाते हैं, रेकी का अभ्यास करते चले जाते हैं, उतना ही हम रेकी की गहरायी में उतरते चले जाते हैं। धीरे धीरे हमारी ऐसी ऐसी समस्याएं हल होती चली जाती हैं, ऐसे ऐसे विकार दूर होते चले जाते हैं, जो कि हमें खुद भी नहीं पता होता कि ये विकार हमारे अंदर छुपे हुए हैं।
यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि जब गहन समस्याएं हल होती हैं तो कुछ नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) बहार आती है। लोग उससे घबरा जाते हैं। डर जाते हैं। और कहते हैं कि रेकी काम नहीं कर रही इसने तो समस्याएं और बढ़ा दी, और रेकी का अभ्यास करना छोड़ देते हैं। अब यदि काले गंदे पानी भरे हुए गिलास को साफ़ करेंगे तो पहले उसे खली करना होगा। इस प्रक्रिया में थोड़ा बहुत काला पानी तो बिखरेगा ही। जब तक कि वो गिलास खाली और पूरी तरह से साफ़ नहीं होगा हम उसमें साफ़ पानी नहीं भर सकते। ठीक इसी प्रकार पहले रेकी पूरे शरीर की सफाई करती है, शुद्धि करती है, और फिर आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा भरती है। स्पष्टता लेकर आती है। इसलिए यदि हम रेकी का अभ्यास लगातार करते रहें तो अद्भुत परिणाम देखने को मिलते हैं।
यदि कोई रेकी सीखना चाहता है तो उसके मन में पहला सवाल यही आता है कि "क्या मैं रेकी सीख सकता हूँ?" ("Can I learn Reiki?") प्रश्न स्वाभाविक है। तो इसका उत्तर सीधा एवं सरल है। रेकी कोई भी सीख सकता है। इसके लिए कोई भी वांछनीय योग्यता नहीं है। रिकी को किसी भी भाषा में सीखा जा सकता है। यदि हम स्पष्ट और सच्चे होकर चलेंगे तभी हम ज़्यादा समय तक लोगों की सहायता कर सकते हैं। और जो भी हम बोयेंगे वही काटेंगे
(How Reiki Works: Dr. Lavina Gupta)
(How Reiki Works: Dr. Lavina Gupta)
![]() |
Reiki Healer
Reiki Grand Master Dr. Lavina Gupta
|




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें