Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

कैसे पाएं अपना खोया हुआ प्यार वापिस

कैसे पाएं अपना खोया हुआ प्यार वापिस
कैसे पाएं अपना खोया हुआ प्यार वापिस
(How to get back your lost love)

कहते हैं प्यार एक वरदान है. ये सबको नहीं मिलता. लेकिन कुछ लोग अपनी किसी गलती की वजह से या फिर किसी और वजह से अपना प्यार खो बैठते हैं. और फिर अपना खोया हुआ प्यार वापिस पाने के लिए क्या क्या नहीं करते. लेकिन कुछ काम नहीं आता, और फिर वो सारी उम्र सिर्फ पछताते ही रहते हैं.

यहाँ हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिससे आप अपना खोया हुआ प्यार वापिस पा सकते हैं, और वो तरीका है ऐंजल थैरेपी. (Angle Therapy)

क्या है 'ऐंजल थैरेपी'?
(What is Angel Therapy)

ऐंजल परों वाले ऐसे देवदूत हैं जो हमारे और ईश्वर के बीच एक संदेशवाहक का काम करते हैं. वे ईश्वर और इस संसार  के बीच एक पुल हैं. वो बहुत दयालु होते हैं और हमारी सहायता करने को हमेशा आतुर रहते हैं और हमारी पुकार की प्रतीक्षा करते हैं. यदि हम उनसे सम्पर्क स्थापित कर पाएं तो हम अपनी शुभेच्छाएं उन्हें बता सकते हैं और उन्हें पूरा करने में इन देवदूतों (Angels) की मदद ले सकते हैं. अपनी इच्छाओं को देवदूतों की सहायता से पूरा करने की यह रहस्यमयी प्रक्रिया ही एंजल थेरेपी (Angel Therapy) कहलाती है





ऐसे प्रयोग करें एंजल थैरेपी
(How to use Angel Therapy)

अपना खोया हुया प्यार वापिस पाने के इस तरीके के बारे में जानने से पहले आपके लिए कुछ और बातें जान लेना बहुत ज़रूरी है.

1. अपने प्रेम के प्रति पूरी तरह से समर्पण ज़रूरी है. ये ये ज़रूरी है कि आप अपने प्रेमी / प्रेमिका के अलावा दूसरे लड़के / लड़कियों के बारे में ना सोचें.

2. आगे ऐंजल थैरेपी के अनुसार बताए गए तरीके को पूरे विश्वास के साथ करें.

3. इस प्रक्रिया को शुरू करने से पहले अपने मन में 5 बार उसका चेहरा देख कर ये दोहराएं "......(उसका नाम) अब मेरी पत्नी / पति है. और इसमें सबका भला है"

4. ऐंजल थैरेपी के बारे में आपने कुछ सुना हो या ना सुना हो इस पर पूरा विश्वास रखें.


कैसे सम्पर्क स्थापित करें देवदूतों (Angels) से

कैसे सम्पर्क स्थापित करें देवदूतों (Angels) से
देवदूतों से संपर्क स्थापित करने के लिए जो सबसे महत्वपूर्ण है, वो है स्वयं को तथा वातावरण को शुद्ध एवं पवित्र करना, क्योंकि शुद्ध एवं पवित्र आत्मिक ऊर्जा वाले वातावरण में ही देवदूत वास करते हैं. यदि आप एवं आपके आसपास का वातावरण शुद्ध, पवित्र एवं सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होगा तो आपके लिए देवदूतों (Angels) से सम्पर्क स्थापित करना सरल हो जाएगा.


कैसे शुद्ध करें स्वयं को एवं वातावरण को 
(how to clean and purify yourself and environment around you

खिड़कियां खोलें: प्रतिदिन खिड़कियां खोलें जिससे भीतर ताजी हवा और रोशनी आए.

ड्रम बजाएं: ड्रम या ढोल इत्यादि बजाएं जिससे कमरे में मौजूद नकारात्मक उर्जा समाप्त हो

ताली एवं घण्टी बजाएं: ताली एवं घंटी बजाएं इससे आपके शरीर में तथा आपके आसपास के वातावरण में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा विखंडित होकर समाप्त होती है.

संगीत सुनें: सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करने वाला संगीत या मंत्र इत्यादि बजाएं इससे वातावरण श्रद्धा एवं पवित्र होगा.


धूप अगरबत्ती जलाएं: सुगंधित पदार्थ जैसे धूप या अगरबत्ती जलाएं. यदि आप गुग्गल या लोबान का प्रयोग करते हैं तो यह सर्वोत्तम है. लोबान का धुंअा नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करता है तथा गुग्गल का धुआं सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करने में सहायता करता है. इस प्रकार के सकारात्मक ऊर्जा वाले वातावरण में वे देवदूत आते हैं जिन्हें हम पुकारते हैं और हमारी सहायता करते हैं. अलग-अलग कार्यो के लिए अलग-अलग देव दूतों का आह्वान किया जाता है.


किस देवदूत को बुलाएं अपना खोया हुआ प्यार वापस पाने के लिए
(Which angel will help you to get back your lost love)

किस देवदूत को बुलाएं अपना खोया हुआ प्यार वापस पाने के लिए

अपनी अलग-अलग समस्याओं के हल के लिए अलग-अलग देवदूतों को याद किया जाता है सभी देवदूतों की क्षमताएं अलग हैं. खोया हुआ प्यार वापस पाने में दो देवदूत आपकी सहायता कर सकते हैं. एक तो देवदूत कैम्यूल और दूसरे देवदूत राघेल. इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप देवदूत को जोर से ऊंची आवाज में बोलकर बुलाते हैं या मन में बोलकर. किंतु जब भी बुलाएं प्रेम, समर्पण, पूरे विश्वास एवं श्रद्धा के साथ बुलाएं. याद रहे आप उन्हें जब भी सहायता के लिए बुलाएंगे प्रार्थना करते हुए बुलाएंगे. आपको देवदूत के साथ हृदय केन्द्र से जुड़ना होगा.


इस प्रकार लें देवदूत कैम्यूल की सहायता अपना खोया हुआ प्यार वापस पाने के लिए 
(Ask for help to Archangel Chamuel to get back lost love)


पहले वातावरण एवं स्वयं को शुद्ध करें. फिर सुगन्ध के लिए कमरे में धूप, अगरबत्ती या गुग्गल जलाएं. धीमा संगीत बजाएं. इसके पश्चात गुलाबी मोमबत्ती जलाएं. गुलाबी फूल पास रख दें. अब देवदूत कैम्यूल (Archangel Chamuel) को इस प्रकार पुकारें.

"हे देवदूत कैम्यूल! मैं ............ (अपना नाम लें) आपको पुकार रहा हूँ. कृप्या आएं और मेरा खोया प्यार पाने में मेरी सहायता करें." (ऐसा 5 बार बोलें)

यदि आप विश्वास व प्रेम भावना के साथ बुलाएंगे तो फल शीघ्र व ज़्यादा अच्छा मिलेगा.

अपने प्रेमी के चेहरे का ध्यान करें. उसके चेहरे को कल्पना में देखें और 5 बार उसका नाम दोहराएं. और बोलें इसी में सबकी भलाई है.

अब बोलें, "हे देवदूत कैम्यूल! मैं जिससे प्यार करता हूँ उसका नाम ............. (अपने प्रेमी / प्रेमिका का नाम लें) है. मैं अपने रिश्ते और अपनी समस्या के बारे में सब कुछ इस पत्र में लिख रहा हूँ. हम दोनो को हमारी गलतियों के लिए क्षमा कर दीजिए. हमारे रिश्ते को ठीक कर दीजिए और पहले से भी ज़्यादा प्रेम भर कर उसे और ज़्यादा मज़बूत बना दीजिए."

ऐसा कह कर एक गुलाबी कागज़ पर अपने मन की पूरी बात लिख दीजिए. मन में कुछ ना रखिए. अब इस चिट्ठी को एक बक्से में बन्द करके रख दीजिए. खोया हुया प्यार वापिस देने के लिए देवदूत कैम्यूल को धन्यवाद कहिए.

"हे देवदूत कैम्यूल धन्यवाद! आपने मेरे और ................ (प्रेमी का नाम लें) के बीच सब कुछ ठीक कर दिया और मेरा प्यार वापस लौटा दिया. धन्यवाद देवदूत कैम्यूल!"
28 दिन बाद उस गुलाबी पत्र तो जला दें.


इच्छा पूर्ण होने में लगने वाला समय: यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप में देवदूत के कितना समर्पण भाव है.

कैसे लें देवदूत रैग्यूल की सहायता अपना खोया हुआ प्यार वापस पाने के लिए
(Ask for help to Archangel Chamuel to get back lost love)

अपना खोया हुआ प्यार वापस पाने के लिए देवदूत रैग्यूल (Archangel Raguel) की सहायता इस प्रकार लें

पहले वातावरण एवं स्वयं को शुद्ध करें. फिर सुगन्ध के लिए कमरे में धूप, अगरबत्ती या गुग्गल जलाएं. धीमा संगीत बजाएं. इसके पश्चात आँखें बन्द करें, लम्बी गहरी सांसे लेते हुए देवदूत रैग्यूल (Archangel Raguel)  को याद करें.

"हे देवदूत रैग्यूल! मैं ............ (अपना नाम लें) आपको पुकार रहा हूँ. कृप्या आएं और मेरा खोया प्यार पाने में मेरी सहायता करें." (ऐसा 5 बार बोलें)

अब बोलें, "हे देवदूत रैग्यूल! मैं जिससे प्यार करता हूँ उसका नाम ............. (अपने प्रेमी / प्रेमिका का नाम लें) है. हम दोनो को हमारी गलतियों के लिए क्षमा कर दीजिए. हमारे रिश्ते को ठीक कर दीजिए और पहले से भी ज़्यादा प्रेम भर कर उसे और ज़्यादा मज़बूत बना दीजिए.

कल्पना करें कि आपके ऊपर नीली शुभ ऊर्जा और ईश्वरिय कृपा की बरसात हो रही है. आँखें बन्द करके स्वयं को इस बारिश में नहाता हुया देखें. जब आपको लगे कि आप इस नीली शुभ ऊर्जा, ईश्वरिय कृपा और आशीर्वाद से पूरी तरह भर चुके हैं तो अपनी आँखें खोल लें.

सोने से पहले करें ये प्रार्थना
हर रात सोने से पहले देवदूत रैग्यूल से प्रार्थना करें, "हे देवदूत रैग्यूल! कृप्या ............ (अपने प्रेमी / प्रेमिका का नाम लें) के साथ मेरे रिश्ते को आवश्यकतानुसार ठीक कर दीजिए और पहले से भी ज़्यादा प्रेम भर कर उसे और ज़्यादा मज़बूत बना दीजिए. जिसमें मेरा भला हो."

देवदूत को लिख कर भी बता सकते हैं अपनी समस्या 

आप देवदूत को अपनी समस्या लिख कर भी बता सकते हैं. किन्तु जब आप पूरा लिख लें तों उसे पढ़ें नहीं, और उस काग़ज़ तो उसी समय जला दें. समस्या जितनी जल्दी हल होगी आप देख कर हैरान रह जाएंगे. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कितने प्रेम, विश्लास और सज्जनता के साथ प्रार्थना की है.


लेखक: डॉ०  कामिनी मेंदीरत्ता
एंजेल थेरेपिस्ट, रेकी हीलर 

4 टिप्‍पणियां:

Bottom Ad [Post Page]