Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

फायर पान आपकी सेहत के लिए हो सकता है घातक

फायर पान आपकी सेहत के लिए हो सकता है घातक


यदि आप भी फायर पान यानी आग वाला पान खाना पसंद करते हैं तो वह आपको भी जरूरत है सावधान रहने की। यह खबर आप ही के लिए है। ये पान आपकी त्वचा, आंतों और फेफड़ों के लिए घातक हो सकता है।

ये पान सिर्फ देखने में ही आकर्षक लगता है। जितना यह देखने में आकर्षक है, उतना ही यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक है।

रंग में था थिन्नर
पिछले दिनों दैनिक भास्कर समाचार पत्र में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार जलता पान खिलाने वाली कई दुकानों पर राजकोट में छापा मारा गया। छापे में जो एक खतरनाक तथ्य सामने आया वह यह था कि इस पान को बनाने के लिए थिन्नर का प्रयोग किया जा रहा था, जो अक्सर पेंट को पतला करने के लिए प्रयोग किया जाता है। उप स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस फायर पान यानी जलते हुए पान में थिन्नर का प्रयोग रंग के मिश्रण में किया जा रहा था। यह पान इस अत्यंत ज्वलनशील पदार्थ मैं भिगोकर ग्राहकों को खिलाए जा रहे थे। 
दैनिक भास्कर के 12 अप्रैल,2017, दिन बुधवार के संस्करण में छपा था यह समाचार

ऐसे पहुंचाता है नुकसान
ऐसा पान खाने से आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं जैसे मुंह में छाले पड़ना बाल झड़ना त्वचा के रोग पेट आंतो या फेफड़ों में छाले पड़ना जैसी घातक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यदि यह पान आपके शहर में मिल रहा है तो सावधान। यह आपके लिए खतरनाक है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Bottom Ad [Post Page]