Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

रेकी ग्रैंड मास्टर डा. आशा गोयल से साक्षात्कार

रेकी ग्रैंड मास्टर डा. आशा गोयल से साक्षात्कार

रेकी… घर की छोटी से छोटी समस्या से लेकर विश्व की बड़ी से बड़ी समस्या को भी हल कर सकती है। ऐसे ही विचार हैं डॉ आशा गोयल के। लोगों की शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक समस्यायों का समाधान कर चुकी डॉ आशा गोयल नकारात्मक पारलौकिक शक्तियों से प्रभावित लोगों का भी उपचार कर चुकी हैं। 
रेकी ग्रैंड मास्टर डॉ आशा गोयल की कृष्णा शर्मा के साथ हुई बातचीत के कुछ अंश

कृष्णा : आप कब से रेकी कर रही हैं ?
डॉ आशा : मुझे रेकी से जुड़े हुए करीब 14 साल हो गए हैं। दरअसल  मुझे बाएं कंधे में frozen  shoulder हो गया था। मैंने एक साल तक लगातार बहुत इलाज कराया। लेकिन मुझे कुछ आराम ही नहीं मिला। मेरी सिस्टर भी रेकी ग्रैंड मास्टर है उन्होंने मुझे ज़बरदस्ती रेकी सिखाई।  तो… रेकी में एक नियम होता है कि जब भी हम रेकी सीखते हैं तो 21 दिन तक रेकी का अभ्यास करना ज़रूरी होता है। जब मैं प्रैक्टिस कर रही थी तो अपने आप ही उन 21 दिनों के दौरान मेरी  फ्रोजेन शोल्डर (frozen  shoulder) की समस्या हल हो गयी, और ये समस्या कब हल हुई मुझे  पता भी नहीं चला। उसी से मुझे हौंसला मिला और मैंने रेकी के अगले लेवल भी किये। आज मैं रेकी ग्रैंड मास्टर हूँ। रेकी से उपचार भी करती हूँ और सिखाती भी हूँ

कृष्णा : रेकी से इलाज कैसे होता है ?
डॉ आशा : रेकी एक नेचुरल थेरेपी है जिसमें हम कॉस्मिक एनर्जी से लोगों का इलाज करते हैं।  पहले हम इस कॉस्मिक ऊर्जा को अपने भीतर जगाते हैं।  फिर ये ऊर्जा हमारे हाथों में से निकलती है और हम इससे दूसरों का उपचार करते हैं।

कृष्णा : आशा जी रेकी कितनी वैज्ञानिक है ?
डॉ आशा : आप इससे वैज्ञानिक (Scientific) शायद न कहें क्यूंकि इसका कोई सबूत नहीं दिया जा सकता।  रेकी एक ऊर्जा है।  यह दिखाई नहीं देती। लेकिन जब आप इसे सीखते हैं या इससे  उपचार करवाते हो तो आपको ये महसूस होती है। आपको यह ऊर्जा अपने भीतर जाती हुयी अनुभव होती है। शरीर ठंडा या गरम  या गरम हो सकता है। तीव्र कम्पन्न का अनुभव होता है।  

कृष्णा : रेकी किस तरह की समस्यायों में ज़्यादा कारगर है ?
डॉ आशा : जहां तक मुझे पता है रेकी एकमात्र ऐसी थेरेपी है जो शारीरिक, मानसिक, आत्मिक और भावनात्मक चारों स्तर पर काम करती है बस आप नाम लीजिये और आप रेकी से उस समस्या को हल कर सकते हैं।  रोज़मर्रा की छोटी से छोटी समस्या से लेकर आप विश्व की बड़ी समस्यायों को भी हल कर सकते हैं।  हाँ समस्या की जटिलता के अनुसार वक़्त लग सकता है।  लेकिन आपको परिणाम ज़रूर मिलेंगे क्योंकि रेकी जड़ पे काम करती है लक्षणों पर नहीं।

कृष्णा : किन रोगों या समस्यायों पर रेकी तेज़ी से असर करती है ?
डॉ आशा : किसी भी तरह का मानसिक तनाव (Depression and Stress ) जो की आजकल बहुत तेज़ी से बढ़ता ही जा रहा है, बल्कि कामकाजी लोगों  तो आम बात हो गयी है, तो उसके ऊपर  तुरंत प्रभाव  दिखाती है। नकारात्मक सोच है अगर किसी की बहुत ज़्यादा तो इसके द्वारा आप उसके मन मस्तिष्क को सकारात्मक में परिवर्तित कर सकते हैं। इन सब पर तो तुरंत असर दिखती है। शारीरिक रोगों का ये है कि इनमें देखना पड़ता है की बीमारी कितनी जड़ पकड़ी हुयी है, उसी हिसाब से टाइम लगता है। वैसे तो रेकी हर तरह के रोग पर असर करती है।    

कृष्णा : क्या रेकी भूत - प्रेत या ग्रहों के दोषों के बुरे असर से भी बचा सकती है ?
डॉ आशा : आप ग्रह दोष बोलो या भूत प्रेत बोलो हम उसे नकारात्मक ऊर्जा ही बोलेंगे। किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा पर रेकी काम करती है।  रेकी पूरी तरह से सकारात्मक ऊर्जा है इसलिए ये हर तरह की नकारात्मक ऊर्जा पर काम करती है। 

कृष्णा : आपका लक्ष्य क्या है ?
डॉ आशा : मैं अभी कोशिश ये  कर रही हूँ कि ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को रेकी सीखा सकूँ। ताकि जैसे मैं रेकी से अपने परिवार, रिश्तेदार या मित्रों की समस्यायों को हल करती हूँ, वो लोग भी कर सकें और समाज का ज़्यादा से ज़्यादा बड़ा हिस्सा स्वस्थ और सकारात्मक हो सके।   

रेकी ग्रैंड मास्टर डॉ आशा गोयल



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Bottom Ad [Post Page]