योग विदेशों में जाकर योगा तो हुआ ही था लेकिन अब किसके नाम और रूप भी बदलने लगे हैं। अब योगा का ऐसा ही एक रुप सामने आया है जिसका नाम है गोट योगा करने की बकरी योगा। यह खबर है अमेरिका के क्षेत्र ओनालास्का की। यहां की एक योगा प्रशिक्षक टैमी ज़ी लोगों को गोट योगा सिखा रही हैं। 'टैमी ज़ी' जो पिछले 25 सालों से योगा सिखा रही है, उनके अनुसार यह योगा अभी पिछले साल ही प्रचलन में आया है, और लोग भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं।
क्या है गोट योगा
गोट योगा साधारण योगा की तरह ही है। इसमें केवल योगाभ्यास करते समय उनके आसपास बकरियां घूमती रहती हैं। कुछ आसन करते समय बकरी और मेमने को हाथ में पकड़ा भी जाता है। टैमी का कहना है कि इससे मानसिक एवं शारीरिक संतुलन बढ़ाने में सहायता मिलती है। टैमी का यह भी कहना है कि सामान्य तरीके से आसन करते समय आपका ध्यान भटकता है। आप अपने दिन भर के कार्यों के विषय में सोचते रहते हैं, किंतु यदि आपने बकरी या उसका मेमना पकड़ रखा है तो आपका सारा ध्यान एक ही जगह केंद्रित रहता है।
टैमी के पास गोट योगा सीखने वाले लोगों का भी यही कहना है कि यह गोट योगा विचित्र अवश्य है लेकिन इस में आनंद आता है।
यहां 10 दिन से लेकर 10 हफ्ते तक की उम्र के मेमने लोगों के बीच उछल कूद करते नजर आते हैं। सुनने में यह विचित्र लगता है किंतु यहां योगा सीखने वाले लोगों का कहना है कि जब हमारे आस पास यह मेमने शरारतें करते घूमते हैं तो हमारा मानसिक तनाव समाप्त हो जाता है।
गोट योगा का विचार विचित्र तो है लेकिन लोग पसंद कर रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें