Full width home advertisement

Travel the world

Climb the mountains

Post Page Advertisement [Top]

जानिए अपने स्वप्नों के फल 6

जानिए अपने स्वप्नों के फल
स्वप्न में दिखाई देने वाले दृश्य मात्र कल्पना या पूर्ण रूप से निरर्थक नहीं होते. स्वस्थ मनुष्य को दिखाई देने वाले स्वप्न भविष्य के लिए एक संदेश हो सकते हैं. इन सपनों को भविष्य के लिए संदेश या चेतावनी तभी समझना चाहिए यदि मनुष्य अधिक थकान, रोग या चिंता से ग्रसित ना हो. सपनों का संसार बहुत बड़ा है. विश्व में हर व्यक्ति के स्वप्न का फल बता पाना तो बहुत कठिन है, किंतु हमारा प्रयास है कि हम अधिक से अधिक सपनों के फल यहां प्रेषित करें. समय-समय पर स्वप्न फलों की इस सूची को हम और सपने फलों को जोड़ते रहेंगे. कृपया इन स्वप्न फलों को पढ़ते समय अपने विवेक से अवश्य काम लें.

(आप कमेंट में अपना स्वप्न लिखकर उसका फल भी पूछ सकते हैं)

   प - फ - ब - भ - म   



पलंग पर सोना- यदि आप स्वयं को किसी पलंग पर सोता हुआ देखते हैं तो आपको भविष्य में गौरव की प्राप्ति हो सकती है.

पहाड़ हिलते हुए देखना- स्वप्न में पहाड़ को हिलते हुए देखने का अर्थ है कि आप किसी रोग से पीड़ित होने वाले हैं.

पूजा-पाठ करते देखना- इसका अर्थ यह है कि आपकी समस्याओं का अंत होने वाला है.

पूरी खाना- पूरी खाने का अर्थ है कि आपको कोई खुशखबरी मिलने वाली है



फल की गुठली देखना- इसका अर्थ है कि आपके शीघ्र धन लाभ के योग बन रहे हैं



सूखा हुआ बगीचा देखना- सूखा हुआ बागीचा कष्टों का प्रतीक है. यदि आप स्वप्न में सूखे हुए बगीचे में घूम रहे हैं या आप सुखा हुआ बागीचा देखते हैं तो इसका अर्थ ये है कि आपको कष्ट मिलने वाले हैं.

बिल्लियों को लड़ते देखना- मित्र से झगड़ा

बैल देखना - स्वप्न में बैल देखने के अलग-अलग फल हैं

पतला बैल देखने का अर्थ है कि अनाज महंगा होने वाला है.

मोटा बैल देखने का अर्थ है की अनाज सस्ता होने वाला है.

सफेद बिल्ली देखना- धन की हानि



भूकंप देखना- संतान किसी कष्ट से पीड़ित हो सकती है.

भेडिय़ा देखना- स्वप्न में भेड़िया देखने का अर्थ है कि दुश्मन आपको हानि पहुंचा सकता है.



मधुमक्खी देखना- मित्रों से प्रेम बढऩा

मांस देखना- स्वप्न में मांस देखने का अर्थ है कि आपको अचानक धन लाभ मिल सकता है.

मुर्दा देखना- बीमारी दूर होना

राजनेता की मृत्यु देखना- राजनेता की मृत्यु देश की किसी समस्या की ओर इशारा करती है. इसका अर्थ है कि आपके देश में कोई विकट समस्या आने वाली है.

मैना देखना- उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति

स्त्री से मैथुन करना- सपने में स्त्री से मैथून करने का अर्थ है कि आपको धन की प्राप्ति होगी



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Bottom Ad [Post Page]